Video Stroies
मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुआ बड़ा हादसा, चार पहिया वाहन कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत


छतरपुर, द टेलीप्रिंटर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ एक चार पहिया वाहन कुएं में जा गिरा। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार सभी लोग उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी तहसील थाना क्षेत्र के स्वासा गांव से चार पहिया वाहन में शादी समारोह में बारात में शामिल होने आये थे। रात करीब 11 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र में इनका वाहन कुएं में गिर गया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार पहिया वाहन को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।